1.

कम्प्यूटर क्या है? कम्प्यूटर की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Answer»

कम्प्यूटर का अर्थ- कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक युक्ति/मशीन है, जिसका उपयोग विशाल मात्रा में आँकड़ों के भण्डारण और असंसाधित आँकड़ों को सार्थक सूचनाओं (ज्ञान) में बदलने के लिए किया जाता है।

कम्प्यूटर की विशेषताएँ

कम्प्यूटर की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

⦁    गति- कम्प्यूटर अत्यन्त तीव्र गति से कार्य करता है। इसमें प्रति सेकण्ड अरबों गणनाएँ करने की क्षमता होती है।
⦁    परिशुद्धता- कम्प्यूटर विशाल मात्रा में आँकड़ों का संसाधन करके त्रुटिरहित परिणाम प्रस्तुत कर सकते हैं।
⦁    विविध कार्य करने की क्षमता- कम्प्यूटर विविध क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के काम करने में समर्थ हैं।
⦁    भण्डारण क्षमता- कम्प्यूटर में विशाल मात्रा में आँकड़ों का भण्डारण किया जा सकता है।
⦁    विश्वसनीयता- कम्प्यूटर अपनी कार्यक्षमता और विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध है।
⦁    अध्यवसाय- कम्प्यूटर निरन्तर लम्बी अवधी तक कार्य करते हुए न तो थकता है और न ही ऊबता है। यह बिना थके सैकड़ों घण्टों तक निरन्तर उसी गति और परिशुद्धता से कार्य कर सकता है।

 



Discussion

No Comment Found