1.

कम्प्यूटर की अंकगणितीय एवं तर्क इकाई के प्रमुख कार्य बताइए।

Answer»

कम्प्यूटर की अंकगणितीय एवं तर्क इकाई के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं

⦁    आँकड़ों का विश्लेषण तथा पुनर्विन्यास करना।
⦁    नियन्त्रण इकाई द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अंकगणितीय क्रियाओं को करना; जैसे-जोड़ना, घटाना, प्रतिशत निकालना, गुणा व भाग करना आदि।
⦁    तार्किक क्रियाएँ करना, जैसे तुलना करना व निर्णय लेना आदि।
⦁    किन्हीं विशेष क्रियाओं को दोहराना या बार-बार करना।
⦁    किसी विशेष क्रिया को दोहराना अथवा बार-बार करना।



Discussion

No Comment Found