1.

कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में सम्बन्ध का उल्लेख कीजिए।

Answer»

कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में सम्बन्ध–’हार्डवेयर’ शब्द का प्रयोग उन सभी यन्त्रों और उपकरणों के लिए किया जाता है जो इलेक्ट्रॉनिक डाटा संगणना प्रक्रिया में शामिल होते हैं और सॉफ्टवेयर उन कार्यक्रमों और निर्देशों के समूह को कहा जाता है जिनके आधार पर संगणना प्रक्रिया पूरी होती है। ये दोनों चीजें एक-दूसरे से अलग होते हुए भी एक-दूसरे की पूरक हैं। एक के बिना दूसरे का कार्य नहीं चल सकता। यदि सॉफ्टवेयर न हो तो हार्डवेयर मात्र लोहे और प्लास्टिक के कल-पुर्जे हैं। इसी प्रकार हार्डवेयर यदि न हो तो सॉफ्टवेयर का प्रयोग कहाँ किया जाएगा?



Discussion

No Comment Found