1.

कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति-विषयक मूल्य उभर कर आये हैं ?

Answer»

प्रेमचंद ने अपनी कहानी दो बैलों की कथा के जरिए अनेक नीति-विषयक मूल्यों का वर्णन किया है। कहानी के प्रारंभ में दोनों मित्रों की मित्रता देखते ही बनती है। साथ-साथ खाते-पीते हैं। जब एक संकट में होता है दूसरा अपनी जान बचाने की जगह अपने साथी मित्र का साथ देता है। दोनों बैल ध्यान रखते हैं कि खेत में जोताई करते समय दूसरों के कंधों पर ज्यादा भार न हो।

कांजीहौस में बहुत से जानवर बंदी बना दिए गये थे। दोनों ने मिल कर दीवार को गिरा दिया और असंख्य जानवरों को बचा लिया। यहाँ पर प्रेमचंद ने परोपकार की भावना का वर्णन किया है। कहानी में बालिका भी निःस्वार्थ भाव से दोनों को रोटियाँ खिलाती हैं तब उसकी सौतेली माँ और गया के साथ वे बुरा व्यवहार नहीं करते। नारी पर हमला करना वे अनुचित समझते हैं।

चाहे पशु हो या मनुष्य स्वतंत्रता सभी को अच्छी लगती है। इसलिए कांजीहौस में बंदी किए जाने पर दोनों बैल आजाद होने के लिये प्रयासरत रहते हैं और अंततः स्वतंत्र हो जाते हैं। अपने मालिक के प्रति स्नेह व्यक्त करते हैं। इस प्रकार इस कहानी में लेखक प्रेमचंद ने कई नीतिविषयक मूल्यों की स्थापना की है।



Discussion

No Comment Found