1.

कांजीहौस में बंद जानवरों को दोनों बैलों ने कैसे बचाया ?

Answer»

कांजीहौस की दीवार कच्ची थी। हीरा ने सींग मारकर दीवार के ऊपरी हिस्से को तोड़ दिया। बाद में चौकीदार ने उसे बंदी बना दिया। एक मोटे रस्से से उसे बाँध दिया। उसके बाद मोती ने जोर-आजमाईश करके शेष दीवार को गिरा दी। उसमें कैदी सभी जानवर एक-एक करके भाग गये। मोती ने गधों को वहाँ से धक्का मारकर बाहर निकाला। यों दोनों बैलों ने मिलकर कांजीहौस में कैदी जानवरों को आजाद करवाने में अपना योगदान दिया।



Discussion

No Comment Found