1.

ज्वालामुखी से मनुष्य को होने वाले लाभ व हानि बताइए।

Answer»

ज्वालामुखी से हानि –

  1. ज्वालामुखी विस्फोट से निकलने वाले लावे के नीचे वनस्पति तथा जीव-जन्तु दब जाते हैं।
  2. इसके कारण समीपवर्ती भागों में प्रायः भूकम्प भी आ जाते हैं।
  3. लावा प्रवाहे से सैकड़ों किमी तक खेत, मकान आदि नष्ट हो जाते हैं।
  4. समुद्र में विस्कोट से जले उबलने लगता है, जिसे बड़वानल कहा जाता है, इससे समुद्री जीव मर जाते हैं।
  5. इसके उद्गार के समय कई जहरीली गैसें निकलती हैं जो वायुमण्डल में प्रदूषण फैलाती हैं।

ज्वालामुखी से लाभ –

  1. ज्वालामुखी विस्फोट से निकले लावा से बनी काली मिट्टी में गन्ना तथा कपास की फसल अच्छी होती है।
  2. इससे बहुमूल्य खनिज पदार्थ ऊपर आ जाते हैं।
  3. ज्वालामुखी प्रदेश में मिलने वाले गर्म जलस्रोत के पानी में गन्धक घुले रहते हैं, जो चर्म रोग के लिए लाभकारी होता है।
  4. अधिक तापमान वाली भाप को संचित कर भूतापीय बिजली का निर्माण होता है।
  5. इनसे बनने वाला क्रेटर झील एक पर्यटक स्थल बन जाता है और झील का पानी सिंचाई के काम आता है।


Discussion

No Comment Found