1.

‘जो बीत गई सो बात गई’ कविता द्वारा हमें क्या सीख मिलती है?

Answer»

जो बीत गई सो बात गई’ कविता में कवि ने आकाश, मधुवन, मदिरालय, मधुघट के उदाहरण दिए हैं। कवि कहता है कि आकाश कभी अपने टूटे हुए तारों पर शोक नहीं मनाता। मधुवन अपने सूखे हुए फूलों और मुरझाई लताओं पर दुःखी नहीं होता। मधुघटों के टूट जाने पर मदिरालय शोकग्रस्त नहीं होता। उसी तरह मनुष्य को भी यह समझ लेना चाहिए कि जिसका साथ छूट गया, उसे भूल जाने में ही भलाई है, जो बीत गई सो बात गई। बीते हुए को भूलकर आगे की बात सोचनी चाहिए।



Discussion

No Comment Found