1.

जनसंख्या की द्रुत गति से वृद्धि की दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

Answer»

जनसंख्या की द्रुत गति से वृद्धि की दो समस्याएँ निम्नलिखित हैं –

⦁    खाद्य पदार्थों की समस्या – जिस गति से जनसंख्या की वृद्धि हुई है, उसी अनुपात में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि नहीं हो पायी है। फलस्वरूप विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या का जीवन-स्तर निम्न, कुपोषण और दरिद्रता से भरा हुआ है।

⦁    बेरोजगारी एवं सामाजिक अव्यवस्था – जनसंख्या में द्रुत गति से वृद्धि के कारण सीमित प्राकृतिक संसाधनों पर भारी दबाव पड़ा है, जिससे बेरोजगारी के साथ-ही-साथ समाज में असन्तोष भी बढ़ रहा है। कानून और प्रशासन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। आर्थिक और सामाजिक अपराधों में वृद्धि हुई है तथा उग्रवाद प्रबल हुआ है। मदिरापान और जानलेवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी बढ़ी है।



Discussion

No Comment Found