Saved Bookmarks
| 1. |
जापान में सूती वस्त्रोद्योग स्थानीयकरण के दो प्रमुख कारण बताइए। |
|
Answer» जापान में सूती वस्त्रोद्योग स्थानीयकरण के दो प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं – ⦁ कच्चे माल की सुलभता – कपास के रूप में कच्चा माल चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, मिस्र, सूडान, मैक्सिको आदि देशों से आसानी से प्राप्त हो जाता है। ⦁ बड़ी संख्या में सस्ते श्रमिकों की प्राप्ति – इन उद्योगों में कार्य करने के लिए जापान में बड़ी संख्या में सस्ते श्रमिक, जिनमें स्त्रियों व बच्चों की संख्या अधिक रहती है, आसानी से मिल जाते हैं। जापानी श्रमिक दो पारियों में कार्य करते हैं। |
|