1.

इस गज़ल का केन्द्रीय भाव अपने शब्दों में लिखिए।

Answer»

इस गज़ल के माध्यम से कवि ने बताया है कि देश की जनता में उदासी का माहौल है। जरूरतमंदों को सरकारी सहायता नहीं मिल पाती। लोगों में जन-विरोधी नीतियों और योजनाओं का विरोध करने का साहस नहीं है। जिनमें कुछ कर गुजरने की इच्छा है, उन्हें उसका मौका नहीं दिया जाता। लोगों को वैभव के सपने दिखाकर बहलाया जाता है। गरीबों को खिलौना समझकर उनका मनमाना उपयोग किया जाता है। इस प्रकार गजल में सामाजिक और राजनीतिक यथार्थ का सच मुखरित हुआ है।



Discussion

No Comment Found