1.

Importance of reading books speech in Hindi in easiest way​

Answer»

ANSWER:

\huge\mathbb\pink{Answer}

मानव इतिहास में सभ्यता के साथ सबसे प्राचीन वस्तु जो अस्तित्व में आई थी वह किताबें थी. किताबों की अपनी दुनिया होती है. किताबों में बंद राजों के साथ कभी कभी पढने वालों के राज़ भी शामिल हो जाते है. अभी वक़्त बदल चला है वरना किताबों में सूखे हुए पीपल के पत्तों, गुलाब की पंखुड़ियों और मोर के पंखों का मिलना बहुत आम बात होती थी. ये चीज़ें रखी तो किताबों में होती थीं, लेकिन रखने वाले के मन में ये चीज़ें किसी मेटाफोर की तरह काम करती थी जैसे रिश्तों के मेटाफोर. किताबें मांगने- लौटाने के बहानों से अक्सर जो रिश्ते बना करते थे, उनका बनना अब बहुत कम हो गया है. कहा गया है कि दुनिया में रईस आदमी वो ही लोग होते हैं जिनके घरों में बड़ी- बड़ी अलमारियां किताबों से भरी रहती हैं. किताबें एक तरह से जानकारी का माध्यम तो ज़रूर हैं पर इन किताबों की सबसे ख़ास बात ये होती हैं कि ये अपने पढने वाले को एक ही पल में अतीत की उस दुनिया में ले जा सकती हैं जहाँ जाना बहुत ही कठिन होता है. कभी कभी किसी की कहानी को पढ़ते हुए उसमे पसंद आये किसी किरदार का हाथ थामे ज़िन्दगी गुज़ार देने का मन करता है. इसके बारे में यहाँ विस्तार से बताया गया हैं.

_________________

Hope it HELPS you ✌

WITH REGARDS

@ AR + NAV ❤



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions