1.

I want 15 to 20 line essay on hospital in hind

Answer»

हर अस्पताल में कई वार्ड होते हैं । वार्डों को आमतौर पर रोगों के अनुसार बांटा जाता है । स्त्रियों तथा बच्चों के विशेष रोगों, ऑपरेशन के रोगियों आदि के लिए अलग-अलग वार्ड होते है ।

छूत के रोगों का वार्ड आमतौर पर अलग से होता है, जबकि अन्य सभी वार्ड बरामदों और गलियारों से जुड़े होते हैं । इन वार्डो में वे मरीज रहते हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की आवश्यकता होती है ।

अस्पताल की इमारत:

अस्पताल की इमारत काफी बड़ी होती है और उसी आकार की अन्य इमारतें भी दिखती हैं । इसे कलात्मक ढंग से बनाया जाता है । कमरों में खिडकियां, दरवाजे और रोशनदान आदि खूब होते हैं । कमरों में थोड़ा, लेकिन साफ-सुथरा फर्नीचर होता है । कमरों में तरह-तरह के लोहे के स्विंगदार पलंग होते हैं । उन्हें एक ओर से ऊंचा या नीचा किया जा सकता है ।

आमतौर से अस्पताल की इमारत शोर-शराबे से दूर होती है और इमारत के बाहर बगीचा तथा घास के मैदान होते हैं । हर वार्ड के सामने कुछ-न-कुछ हरियाली दिखाई पडती है । बरामदों तथा गलियारों में जगह-जगह गमलों में तरह-तरह के पौधे मन को आकर्षित करते हैं ।
✌✌✌✌✌✌



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions