| 1. |
इ.निबंध लेखनकी मास्कआत्मकथा |
|
Answer» दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। कोई सेनिटाइज करनेवाली टनल का उपयोग कर रहा है तो कोई पूरे शहर में स्प्रे करा रहा है। लेकिन एक तरीका ऐसा भी है, जिसे लेकर दुनिया के सभी देश एक साथ एक स्वर में बात कर रहे हैं। यह है मास्क का उपयोग करना।कोरोना को हराने के लिए पूरी दुनिया मास्क के उपयोग को अहमियत दे रही है। क्योंकि मास्क सांस के जरिए फैलनेवाले इस संक्रमण को रोकने में काफी मददगार हैं। दुनियाभर के अलग-अलग देशों ने अपने यहां के लोगों से अपील की है कि वे बिना फेस मास्क लगाए घर से बाहर ना जाएं। क्योंकि ये मास्क संक्रमित व्यक्ति द्वारा खांसने या छीकने के कारण हवा में आनेवाली ड्रॉपलेट्स (बेहद महीन संक्रमित कण) को स्वस्थ व्यक्ति के अंदर प्रवेश करने से रोकता है। अभी तक मास्क के उपयोग को लेकर यूएस स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) को लेकर किसी तरह की गाइडलाइन्स नहीं दी गई थीं। लेकिन लंबे विचार-विमर्श और कोरोना के संक्रमण पर पर्याप्त रिसर्च के बाद सीडीसी ने 4 अप्रैल शनिवार को फेसमास्क उपयोग करने संबंधी गाइडलाइन्स जारी कर दीं। सीडीसी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जगह (पब्लिक प्लेस) पर बिना फेस मास्क का उपयोग किए ना जाए। भारत सरकार मास्क के उपयोग को लेकर लंबे समय से अपने नागरिकों को जागरूक कर रही है। यहां आप उन तरकीबों के बारे में जान सकते हैं, जिन्हें दुनिया के अलग-अलग देशों ने कोरोना को हराने के लिए अपनाया है। ताकि इस Covid-19 के इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके... यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका यूएस स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की तरफ से अभी तक यह कहा गया था कि मास्क पहनना सिर्फ उन लोगों के लिए जरूरी है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। साथ ही उन लोगों को इन मास्क का उपयोग करना चाहिए, जो संक्रमित लोगों की देखभाल कर रहे हैं। अन्य लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी नहीं है। लेकिन 4 अप्रैल को सीडीसी ने काफी रिसर्च के बाद जारी नई गाइडलाइन्स में उन सभी लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है, जो किसी भी कारण से सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे हैं।सीडीसी का कहना है कि पब्लिक प्लेस पर जाते समय हर व्यक्ति को अपना चेहरा फेस मास्क से कवर करना चाहिए। क्योंकि सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आवश्यक दूरी बनाए रखना संभव नहीं हो पाता है। जैसे ग्रोसरी स्टोरी, किराना शॉप या सब्जी की दुकान आदि जगहों पर। -फेस मास्क का उपयोग सभी को करना चाहिए और उन इलाकों में तो इसके उपयोग को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए, जिन क्षेत्रों में इस वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं । |
|