1.

हमारे साहित्य, कला, संगीत और नृत्य को समृद्ध करने में काशी (आज के वाराणसी) के योगदान पर चर्चा कीजिए।

Answer»

हमारे साहित्य, कला, संगीत और नृत्य को समृद्ध करने में काशी का महत्त्वपूर्ण योगदान है। काशी का बनारस हिंदु विश्वविद्यालय का साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान है। इस विश्व विद्यालय की पहचान पूरे विश्व में हैं। इसे बच्चू के नाम से जाना जाता है। बिस्मिल्ला खां जैसा प्रसिद्ध शहनाई वादक भी काशी की ही उपज हैं।

उनके जैसा शहनाई वादक विश्व में बेजोड़ हैं। कला व संगीत को समृद्ध करने में इनका महत्त्वपूर्ण योगदान है। विश्वनाथ व बालाजी का मंदिर भी प्रसिद्ध है। काशी का धार्मिक व आध्यात्मिक दोनों तरह से महत्त्वपूर्ण है। बनारस की बनारसी साड़ी का भी कोई जवाब नहीं । विभिन्न रंगों और बेजोड़ कलाकारी के कारण ये साड़ियाँ विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।



Discussion

No Comment Found