| 1. |
Hindi aupcharik patra |
Answer» पत्र लेखनऔपचारिक पत्र औपचारिक पत्र होता क्या हैं ? औपचारिक पत्र उन लोगों को लिखा जाता हैं जिनसे हमारा कोई निजी वास्ता नहीं होता । इस प्रकार के पत्रों का प्रयोग कार्यालयों व सरकारी काम - काजों में होता हैं । शिकायत पत्र औपचारिक पत्र का उदाहरण हैं । आइये हम निम्न उदाहरण के माध्यम से इसे समझते हैं । ● जैसे - चोट लग जाने के कारण आप स्कूल आने में असमर्थ हैं अतः प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए पत्र लिखे । नीचे दिए गए को अपने अनुसार लिखें । सेवा में , श्रीमान प्रधानाचार्य , वी. टी. काॅलेज इलाहाबाद । दिनांक = 30-06-2018 विषय = चोट लग जाने के कारण स्कूल आने में असमर्थ । मान्यवर , सविनय निवेदन हैं कि मैं आपके स्कूल के कक्षा 8 का विद्यार्थी हूँ । कल जब में स्कूल से घर वापस लौट रहा था । तभी अचानक एक अनियंत्रित बस से मेरी टक्कर हो गयी । जिसके कारण मेरे पैरों में हल्की - सी चोट लग गई । मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया । जहाँ डाॅक्टर ने मुझे कहीं भी आने - जाने से मना किया और साथ ही 5 दिन तक आराम करने को कहा । अतः आपसे विनम्र निवेदन हैं कि चलने में असमर्थ होने के कारण आप मुझे 5 दिन तक अवकाश प्रदान करें । आप पर अति कृपा होगी । धन्यवाद ।आपका आज्ञाकारी शिष्य
( आपका नाम ) |
|