1.

हीरा और मोती दोनों में से कौन अधिक सहनशील है ? उदाहरण सहित समझाइए।

Answer»

हीरा और मोती दोनों बैलों में से हीरा अधिक सहनशील है। ऐसे कई अवसर आये हैं, जब हीरा ने सहनशीलता से काम लिया है। मोती जब मालकिन को उठाकर फेंकने की बात करता है तब हीरा मोती को समझाता है कि ‘औरत जात पर सींग चलाना मना है।’ गया के घर से आजाद होने पर जब उछल-कूद कर रहे थे तब मोती ने हीरा को कई कदम पीछे ठेल दिया।

यहाँ तक कि हीरा खाई में गिर गया। उसे क्रोध तो बहुत आया किन्तु सहनशील होने के कारण उसने मोती से बदला नहीं लिया और फिर मोती से मिल गया। साँड़ को घायल करने के बाद हीरा ने मोती को समझाया कि गिरे हुए बैरी पर सींग न चलाना चाहिए। मोती को संकट में फंसा देख हीरा भी उसके पास आ जाता है। दोनों को कांजीहौस में बंद कर दिया जाता है। हीरा मोती का वहाँ ढाँढस बंधयाता है कि इतनी जल्दी हिम्मत न हारो। दीवार को तोड़ने की शुरुआत भी हीरा ही करता है।

चौकीदार उसे देख लेता है और मोटी रस्सी से उसे बाँध देता है। दढ़ियल के साथ जाते समय परिचित मार्ग के आने पर मोती दढ़ियल को मारने के लिए कहता है उस समय भी हीरा मना करता है और थान पर चलने के लिए कहता है। उपरोक्त घटनाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि हीरा मोती से अधिक सहनशील था।



Discussion

No Comment Found