1.

“हेम्मूराबी की विधि-संहिता ने ही आधुनिक संविधान को जन्म दिया।” स्पष्ट कीजिए। या हेम्मूराबी कौन था? इसके बारे में जानकारी दीजिए। या हेम्मूराबी की विधि-संहिता का परिचय दीजिए।

Answer»

सम्राट हेम्मूराबी (2123-2081 ईसा पूर्व), बेबीलोन का एक महान् शासक था। उसने एक वृहद् कानून-संहिता का निर्माण कराया था। उसने बेबीलोन में प्रचलित कानूनों को संकलित करके तथा स्वयं कई उपयोगी कानून बनाकर उन्हें 285 धाराओं के रूप में एक विशाल पत्थर की शिला पर अंकित करवा दिया था। इस 8 फुट ऊँचे पत्थर के ऊपरी भाग में कानून खुदे हुए हैं। ये कानून विवाह, चोरी, हत्या आदि से सम्बन्धित हैं। हेम्मूराबी की इस कानून संहिता का ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्त्व है और इसे संसार की सबसे पहली ‘लिखित विधि संहिता’ माना जाता है।



Discussion

No Comment Found