1.

गुणोत्तरों का कार्यानुसार वर्गीकरण समझाइए ।

Answer»

गुणोत्तरों के वर्गीकरण के दो भागों में से एक भाग कार्यानुसार वर्गीकरण का रहा हुआ है । किसी भी धंधाकीय इकाई की वित्तीय क्षमता (तंदुरस्ती) का मापन करने के लिये अथवा जानने के लिये हिसाबी पद्धति के विविध पहलुओं की जानकारी गुणोत्तर विश्लेषण के द्वारा प्राप्त की जाती है ।

इसमें निम्न बातों का समावेश होता है :

  1. लाभदायकता
  2. तरलता
  3. सम्पन्नता
  4. कार्यक्षमता

उपरोक्त सभी पहलू अपने नाम के अनुसार धंधाकीय इकाई की कार्य करने की कुशलता को मापते है, इसलिये इस वर्गीकरण को कार्यानुसार वर्गीकरण कहा जाता है ।

इस वर्गीकरण में लाभदायकता, तरलता, सम्पन्नता और कार्यक्षमता के गुणोत्तरों का समावेश होता है । ये सभी प्रकार विशिष्ट कार्यवाही के परिणाम को प्रस्तुत करते है ।



Discussion

No Comment Found