1.

गुजरात की गुफाओं की जानकारी दीजिए ।

Answer»

गुजरात में निम्नलिखित गुफाएँ प्राप्त हुई है:

(1) जूनागढ़ गुफाएँ : जूनागढ़ में तीन गुफाओं का समूह प्राप्त हुआ है ।

(i) बावाप्यारा का गुफासमूह : यह गुफा बावाप्यारा के मठ के पास आयी है । ये गुफाएँ तीन क्रम में और लगभग समकोण में जुड़ी है । पहले क्रम में चार, दूसरे क्रम में सात और तीसरे क्रम में पाँच गुफाएँ प्राप्त हुई है । कुल 16 गुफाएँ है । वे ई.सन् के आरंभ की दूसरी-पहली सदी के दरमियान बनाई गयी है ।

(ii) ऊपरकोट की गुफाएँ: ये गुफाएँ दो मंजीलें थी, नीचे-ऊपर जाने की सोपान श्रेणी है । ऊपरकोट की गुफाएँ ई.स. दूसरी सदी के उत्तरार्द्ध से चौथी सदी के पूर्वार्द्ध तक बनाई गयी है ।

(iii) खापरा कोडिया की गुफाएँ – कुंड उपर की गुफाएँ : ये गुफाएँ मंजीलोंवाली होती होगी ऐसा प्राप्त अवशेषों से पता चलता है । इन गुफाओं में कुल 20 स्तंभ है । इस गुफा का निर्माण ई.स. की तीसरी सदी में होने का अनुमान है ।

(2) खंभालीडा गुफा: राजकोट से 70 कि.मी. दूर भावनगर जिले में ई.स. 1959 में ये गुफाएँ प्राप्त हुई थी । इनमें तीन गुफाएँ विशेष है । बीच की गुफा स्तूपयुक्त, चैत्याग्रह, प्रवेश मार्ग के उभय तरफ वृक्ष के सहारे खड़ी बौद्धिसत्व और कुछ उपासकों की बड़ी आकृतियाँ दूसरी-तीसरी सदी की है ।

(3) तलाजा गुफा: शेāजी नदी के मुख के पास भावनगर जिले में तलाजा का पर्वत आया हुआ है । यह ‘ताल ध्वजगिरि’ तीर्थधाम के रूप में प्रसिद्ध है । पत्थरों को खोदकर 30 गुफाओं की रचना की गयी है । इन गुफाओं की स्थापत्य कला में विशाल दरवाजा है । सभाखंड और चैत्यगृह सुरक्षित और स्थापत्य की दृष्टि से उत्कृष्ट है । बौद्ध धर्म के स्थापत्यों से इन गुफाओं का निर्माण ईसवीसन की तीसरी सदी में हुआ था ।

(4) साणा गुफा – गिर सोमनाथ जिले के उना तालुके के बांकीया गाँव के पास रूपेण नदी पर साणाना पर्वतों पर ये गुफाएँ है । साणा पर्वत पर मधपुड़ा की तरह 62 गुफाएँ है ।

(5) ढांक गुफा: राजकोट जिले में उपलेटा तालुका के ढ़ाँक गाँव में ढंकगिरि आया हुआ है । ढाँक की गुफाएँ चौथी सदी के पूर्वार्द्ध की है ।

(6) झींझुरीझर: ढांक के पश्चिम में सात किमी के अंतर में सिदसर के पास झींझुरीझर की घाटी में कुछ बौद्ध गुफाएँ है । ई.स. की पहली और दूसरी सदी में ये बनी थी ।

(7) कच्छ की खापरा कोडिया की गुफाएँ: कच्छ के लखतर तालुका में जूना पाटगढ के पास पर्वत में ये गुफाएँ स्थित है । इसमें कुल दो गुफाएँ है । के. का. शास्त्री ने ई.स. 1967 में इन गुफाओं को खोजा था ।

(8) कंडिया पर्वत गुफा : भरूच जिले के चट्टान में से जघडीया तालुके में कडिया पर्वत की तीन गुफाएँ प्राप्त हुई है : ये गुफाएँ बौद्ध धर्म की है । एक ही पत्थर में तरासकर 11 फूट गहरा एक सिंह स्तंभ है । स्तंभ के सिरेवाले भाग में दो शरीरवाली और एक मुँहवाली सिंहवाली आकृति है ।



Discussion

No Comment Found