| 1. |
गुजरात के साँस्कृतिक विरासत के स्थलों पर टिप्पणी लिखिए । |
|
Answer» प्रस्तावना : गुजरात शिल्प स्थापत्य कला में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है । यहाँ गुफाएँ, मंदिर, मस्जिदों, किलों, वाव, तोरण जैसी बहुविध स्थापत्य पायी जाती है । गजरात के सांस्कृतिक विरासत के स्थल: (1) धोलावीरा – धोलावीरा सिंधु घाटी सभ्यता का नगर था । यह कच्छ के भचाऊ तालुके के खदीरबेट में आया हुआ है । धोलावीरा उसकी आदर्श नगररचना और हड़प्पीय संस्कृति के व्यापार-वाणिज्य के लिए प्रसिद्ध था । आज से लगभग 500 वर्ष पहले इस नगर में जैवरात बनाने तथा माणेक बनाने के केन्द्र पाये गये हैं । (2) लोथल – यह भी सिंधुघाटी सभ्यता का प्राचीन नगर है । लोथल अहमदाबाद-भावनगर हाईवे के नजदीक आया एक पुरातत्त्वीय स्थल है । यह प्राचीन समय में व्यापार-वाणिज्य और सुविधाओं से सज्ज हड़प्पीयन संस्कृति का बंदरगाह था । |
|