| 1. |
ग्राहक सुरक्षा में ग्राहक मंडलों की भूमिका स्पष्ट कीजिए । |
|
Answer» ग्राहक सुरक्षा मंडल, ग्राहक परिषद या ग्राहक सुरक्षा शिक्षण और संशोधन तालीम केन्द्र संस्थाएँ कन्जयूमर्स गाइडन्स सोसायटी ऑफ इण्डिया जैसे स्वैच्छिक मंडल इस दिशा में धीमी गति से परन्तु काम कर रही है ।
आर्थिक नुकसान और मानसिक, शारीरिक यातना के सामने राहत (लाभ) दिलाते हैं । दोषियों को दंड या सजा, साधन-सामग्री उत्पादकों, सेवा प्रदान करनेवाली संस्थाएँ, रकम के बदले में ग्राहक को प्रमाणिक रूप से योग साधन-सामग्री और सेवा उचित कीमत (मूल्य) सरल, तीव्र और गुणवत्ता युक्त रूप से उपलब्ध कराए इसके लिए ग्राहकों के अधिकारों, नियम, उपायों, सुरक्षित और टिकाऊ उत्पादनों जैसे विषयों पर जानकारी देकर ग्राहक जागृति के अनेक कार्यक्रमों को ग्राहक सुरक्षा मंडल आयोजित करता है । इस प्रकार स्वस्थ और विकासशील समाज के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए तैयार रहता है । जिस ग्राहक को धोखा हुआ है वह व्यक्ति ऐसे सुरक्षा मंडल की स्थानिक कार्यालय की मदद ले सकता है, शिकायत कर सकता है । मंडल ग्राहक की तरफ से वकील नियुक्त करके व्यापारी को नोटिस भेजकर आवश्यकता होने पर व्यापारी के विरुद्ध कोर्ट में केस रजिस्टर करवाकर ग्राहक को न्याय दिलाता है । |
|