| 1. |
एकसूत्रता का ख्याल उदाहरण सहित समझाओ । |
|
Answer» एकसूत्रता के ख्याल का उदाहरण निम्न है : (i) प्रत्येक वर्ष में घिसाई गिनने की पद्धति एकसमान होनी चाहिए । घिसाई की पद्धति में प्रत्येक वर्ष एकसत्रता बनी रहने से हिसाबीं पत्रकों का अभ्यास करनेवाले को अलग-अलग समय की लाभकारकता का अभ्यास करने में आसानी रहती है । अगर घिसाई घटती शेष पद्धति से गिना जा रहा हो तब प्रत्येक वर्ष उसी पद्धति से गिना जाना चाहिए । परंतु अगर एक वर्ष सीधी रेखा पद्धति हो और दूसरे वर्ष घटती शेष पद्धति हो तब उसका अभ्यास करनेवालों के लिये इस अंतर से लाभ-हानि पर क्या परिवर्तन होगा वह भी ध्यान में लेना पड़ेगा । परंतु अगर घिसाई की पद्धति में कोई परिवर्तन न हो तब दोनों वर्ष के लाभ-हानि की तुलना करना आसान रहेगा । (ii) स्टोक के मूल्यांकन की पद्धति वर्षोवर्ष एकसमान रखनी चाहिए उसमें बारंबार परिवर्तन नहीं करना चाहिए । अर्थात हिसाबी नीति प्रतिवर्ष एकसमान रहनी चाहिए । यह एकसूत्रता के सिद्धांत पर आधारित है । |
|