| 1. |
एक समचतुर्भुजाकार घास के खेत में 18 गायों के चरने के लिए घास है। यदि इस समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा 30 m है और बड़ा विकर्ण 48 m है, तो प्रत्येक गाय को चरने के लिए इस घास के खेत का कितना क्षेत्रफल प्राप्त होगा? |
|
Answer» Answer: प्रत्येक गाय के लिए घास के खेत का क्षेत्रफल 48 मी² है।Step-by-step explanation: माना ABCD एक समचतुर्भुज है। समचतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल = 2 × ∆ABC का क्षेत्रफल [विकर्ण AC समचतुर्भुज को दो बराबर क्षेत्रफल के त्रिभुजों में विभाजित करता है।] त्रिभुज ΔABC का अर्द्ध परिमाप, s = (a + b + c)/2 s = (30 + 30 + 48)/2 m s = 54 मीहीरोन के सूत्र से, त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल , A = √[s (s - a) (s - b) (s - c)]A = √54(54 - 30) (54 - 30) (54 - 48) A = √54 × 24 × 24 × 6 A = √9 × 6 × 24 × 24 × 6 A = √9 × (6 × 6) × (24 × 24 A = 3 × 6 × 24 A = 18 × 24 त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल ,A = 432 मी²घास के खेत (समचतुर्भुज ABCD) का क्षेत्रफल = 2 × ∆ABC का क्षेत्रफल = (2 × 432) घास के खेत (समचतुर्भुज ABCD) का क्षेत्रफल = 864 मी²दिया है : गायों की संख्या = 18 प्रत्येक गाय के लिए घास के खेत का क्षेत्रफल = 864/18 = 48 मी² अतः , प्रत्येक गाय के लिए घास के खेत का क्षेत्रफल 48 मी² है।आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा। इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न : एक त्रिभुज और एक समांतर चतुर्भुज का एक ही आधार है और क्षेत्रफल भी एक ही है। यदि त्रिभुज की भुजाएँ 26 CM, 28 cm और 30 cm हैं तथा समांतर चतुर्भुज 28 cm के आधार पर स्थित है, तो उसकी संगत ऊँचाई ज्ञात कीजिए। राधा ने एक रंगीन कागज से एक हवाईजहाज का चित्र बनाया, जैसा कि आकृति 12.15 में दिखाया गया है। प्रयोग किए गए कागज का कुल क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। |
|