1.

एक पतंग तीन भिन्न-भिन्न शेडों (shades) के कागजों से बनी है। इन्हें आकृति 12.17 में I,II और III से दर्शाया गया है। पतंग का ऊपरी भाग 32 cm विकर्ण का एक वर्ग है और निचला भाग 6 cm, 6 cm और 8 cm भुजाओं का एक समद्विबाहु त्रिभुज है। ज्ञात कीजिए कि प्रत्येक शेड का कितना कागज प्रयुक्त किया गया है।

Answer»

Answer:

शेड I का कागज प्रयुक्त किया गया है = 256 सेमी²

शेड II का कागज प्रयुक्त किया गया है = 256 सेमी²

शेड III का कागज प्रयुक्त किया गया है = 17.92 सेमी²  

Step-by-step EXPLANATION:

चूंकि पतंग एक वर्ग के आकार में है।  

वर्ग के प्रत्येक विकर्ण की लंबाई (AD & BC) = 32 सेमी  (दिया है)

हम जानते हैं कि एक वर्ग के विकर्ण परस्पर एक दूसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं।

OA = OD = ½ AD  = ½ × 32 = 16 सेमी

भाग 1 का क्षेत्रफल  

त्रिभुज ∆ABC का क्षेत्रफल = ½ × आधार × ऊंचाई  

= ½ × BC × AO

= ½ × 32 × 16

= 16 × 16

= 256 सेमी²

भाग I त्रिभुज ∆ABC का क्षेत्रफल = 256 सेमी²

इसी प्रकार, भाग II त्रिभुज ∆BDC का क्षेत्रफल = 256 सेमी²

 

भाग III

∆DEF में,  

माना,  DE (a ) = 6 सेमी, DE(b) =  6 सेमी & EF (c) = 8 सेमी

त्रिभुज ∆DEF का अर्द्ध परिमाप, s = (a + b + c)/2

s = (6 + 6 + 8)/2 cm = 20/2  

s = 10 सेमी

हीरोन के सूत्र से, त्रिभुज ∆DEF का क्षेत्रफल , A = √[s (s - a) (s - b) (s - c)]

A = √[10(10 – 6) (10 – 6) (10 – 8) ]

A = √[10 × 4 × 4 × 2]

A =√[2 × 5 × 4 × 4 × 2 ]

A =√[(2 × 2) × (4 × 4) × 5]

A = 2 × 4√5

A = 8√5  

A = 8 × 2.24

[√5= 2.24...]

A = 17.92 सेमी²  

भाग III , त्रिभुज ∆DEF का क्षेत्रफल ,A = 17.92 सेमी²  

अतः , शेड I का कागज प्रयुक्त किया गया है = 256 सेमी²

शेड II का कागज प्रयुक्त किया गया है = 256 सेमी²

शेड III का कागज प्रयुक्त किया गया है = 17.92 सेमी²  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

दो विभिन्न रंगों के कपड़ों के 10 त्रिभुजाकार टुकड़ों को सीकर एक छाता बनाया गया है। ( देखिए आकृति 12.16)। प्रत्येक टुकड़े के माप 20 cm, 50 cm और 50 cm हैं। छाते में प्रत्येक रंग का कितना कपड़ा लगा हैं?  

brainly.in/question/10316002

एक समचतुर्भुजाकार घास के खेत में 18 गायों के चरने के लिए घास है। यदि इस समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा 30 m है और बड़ा विकर्ण 48 m है, तो प्रत्येक गाय को चरने के लिए इस घास के खेत का कितना क्षेत्रफल प्राप्त होगा?  

brainly.in/question/10315497



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions