1.

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचार आदर्श योग्य हैं। इन विचारों को अमल में लाने के लिए आप क्या करेंगे?

Answer»

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचार आदर्श योग्य हैं। इन विचारों को अमल में लाने के लिए मैं ये करूँगा

  • युवाशक्ति के रूप में देश के आर्थिक विकास में योगदान दूंगा।
  • महिला साक्षरता को बढ़ाने में सहयोग दूंगा।
  • मैं स्त्री समस्याओं के बारे में बताकर सावधान कराऊँगा।
  • 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा पाने के अधिकार के बारे में सबको समझाऊँगा।
  • बच्चों के अभिभावकों को नशाखोरी से मुक्ति दिलाने में योगदान दे सकूँगा। बाल मज़दूर का उन्मूलन कर सकूँगा।
  • सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के व्यापक आंदोलन में भाग लेकर मैं अपना सहयोग दूंगा।
  • मैं भी खुद भ्रष्टाचार मुक्त जीवन का निर्वाह करूँगा।
  • मैं अपने प्रति ईमानदारी और दूसरों के प्रति आदर भाव रखूगा।
  • खूब परिश्रम करूँगा।
  • अधिक से अधिक पौधे लगाऊँगा।


Discussion

No Comment Found