1.

दक्षिण प्रदेश की महत्ता को अपने शब्दों में लिखिए।

Answer»

‘मानव’ जी ने ‘भारत की धरती’ कविता में भारत के विभिन्न प्रांतों का वर्णन किया है। दक्षिण के प्रदेशों को उन्होंने रत्नों की खान कहा है। तमिलनाडु में कम्ब ने रामायण का ज्ञान दिया। केरल और आंध्रप्रदेश सभ्यता, संस्कृति और धर्म के विधायक हैं। महाराष्ट्र में वीर शिवाजी का गुणगान होता है। कर्नाटक में कावेरी नदी बहती है। यहीं पर टीपू और रानी चेन्नम्मा के बलिदानों की कहानियाँ मिलती हैं तो दूसरी ओर बसवेश्वर, अक्कमहादेवी, रामानुज जैसे संतों ने अपने ज्ञान से संसार को प्रकाशित किया। इस प्रकार दक्षिण प्रदेश धर्म-कर्म, साहित्य-कला, संस्कृति आदि का पालन करनेवाला प्रदेश है।



Discussion

No Comment Found