Saved Bookmarks
| 1. |
धन्धे (Business) को आर्थिक प्रवृत्ति किस तरह कहा जा सकता है ? |
|
Answer» धन्धे को आर्थिक प्रवृत्ति इसलिए कहा जा सकता है कि धन्धा यह आर्थिक प्रवृत्ति का भाग कहलाता है । आर्थिक प्रवृत्ति में आय कमाई जाती है, धन्धे में आय के रूप में लाभ कमाया जाता है, जो कि अनिश्चित होता है, धन्धे में कई बार हानि भी हो सकती है, फिर भी वह आर्थिक प्रवृत्ति ही कहलाती है । धन्धे का ख्याल लाभ के साथ संलग्न है । इस सन्दर्भ में एक परिभाषा निम्नानुसार है । – “धन्धा अर्थात् लाभ के उद्देश्य से की जानेवाली कोई भी विधिवत् की जानेवाली आर्थिक प्रवृत्ति ।” |
|