| 1. |
Describe purity in different areas and their merits. विभिन्न क्षेत्रों में पवित्रता एवं उसके गुणों का वर्णन कीजिये। |
|
Answer» Purity is a divine gift for mankind on this earth. The purity of the body promotes our physical health. The purity of thought promotes our morality and purity of mind provides us with mental peace. The purity of heart promotes unselfish love for humanity. The purity of action develops a sincere and unselfish service. The purity of society develops the spirit of harmonious unity. The purity of the environment provides us with soul-elevating serenity. The purity of mind makes our vision, words and deeds pure. Purity makes a man so great and powerful that he can change a bad one into a good man. Purity provides us spiritual power and lightens our brain. Purity is the key to all success. It establishes harmony and unity in social life. Purity itself has the power to make people pure. पवित्रता इस पृथ्वी पर मानवता के लिए एक दैवी उपहार है। शरीर की पवित्रता हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाती है। विचारों की पवित्रता हमारी नैतिकता को बढ़ाती है और मन की पवित्रता हमें मानसिक शान्ति प्रदान करती है। हृदय की पवित्रता मानवता के लिए निस्वार्थ प्रेम को बढ़ावा देती है। कार्य की पवित्रता सच्ची और निस्वार्थ सेवा का विकास करती है। समाज की पवित्रता सामंजस्यपूर्ण एकता की भावना का विकास करती है। पर्यावरण की पवित्रता हमें आत्मोत्थान हेतु शान्ति प्रदान करती है। मस्तिष्क की पवित्रता हमारी दृष्टि, वाणी तथा कार्यों को पवित्र बनाती है। पवित्रता किसी व्यक्ति को इतना महान और शक्तिशाली बना देती है कि वह एक बुरे आदमी को अच्छे आदमी में बदल सकता है। पवित्रता हमें आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है और हमारे मस्तिष्क को प्रकाशित करती है। पवित्रता सभी सफलताओं की कुंजी है। यह सामाजिक जीवन में सामंजस्य एवं एकता स्थापित करती है। पवित्रता में स्वयं ही लोगों को पवित्र बनाने की शक्ति होती है। |
|