1.

डाटा प्रोसेसिंग की विभिन्न क्रियाओं का वर्णन कीजिए।

Answer»

डाटा प्रोसेसिंग की विभिन्न क्रियाएँ-डाटा प्रोसेसिंग चाहे हस्तचालित हो, चाहे मशीनीकृत हो या इलेक्ट्रॉनिक हो, इसमें निम्नलिखित क्रियाएँ अपनायी जाती हैं

1. अभिलेखन- इस प्रथम चरण में आँकड़ों को स्थायी रूप में लिखकर या उसकी प्रतिलिपि को अभिलेखित किया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली में अभिलेखन के दौरान आँकड़ों को कोड प्रदान किए जाते हैं।

2. वर्गीकरण- इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली में आँकड़ों को उनके कोड के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है। ये कोड अंक या अक्षर या इसके संयोजन द्वारा बनते हैं।

3. संयोजन- आँकड़ों को उनकी उपयोगिता के अनुसार आरोही अथवा अवरोही क्रम में पुन: व्यवस्थित करना ‘संयोजन’ कहलाता है। संयोजन हमेशा अंक या अक्षर के कोड द्वारा संभव होता है।

4. गणना- इसमें जोड़ने, घटाने, भाग करने तथा गुणा करने जैसी अंकगणितीय क्रियाएँ की जाती हैं।

5. संक्षिप्तीकरण- इस क्रिया में आँकड़ों का उनके प्रमुख व्यवहारों या बिन्दुओं के आधार पर एकत्रीकरण किया जाता है।

6. प्रतिवेदन- यह अन्तिम और सबसे महत्त्वपूर्ण क्रिया होती है जिसमें ऊपर बताई गई सभी क्रियाओं को उपयोगी सूचना में बदला जाता है और एक व्यवस्थित ढंग से सूचना का उपयोग करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।



Discussion

No Comment Found