1.

दैनिक जीवन में जल का क्या उपयोग है? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।

Answer»

जल बिना जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों जैसे- नहाना, कपड़े धोना, बरतन धोना, पोंछा करना, पेड़-पौधों को सींचना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं। जिनमें जल की आवश्यकता पड़ती है।

जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए जल के प्रयोग पर ध्यान देना होगा, जैसे- नल को कभी खुला नहीं छोड़ना, कुल्ला करने या नहाने के लिए मग का इस्तेमाल करना चाहिए। फल, सब्जी धोकर बचे पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे पौधों में डाल देना चाहिए आदि।



Discussion

No Comment Found