Saved Bookmarks
| 1. |
बृहद उद्योगों के लिये कंपनी-स्वरूप उचित है । |
|
Answer» बड़े उद्योगों के लिये बड़े प्रमाण में पूँजी चाहिए, जो कंपनी द्वारा एकत्रित की जा सकती है । कंपनी खुद की पूँजी शेयर या डिबेंचर द्वारा बड़े प्रमाण में पूँजी एकत्र कर सकती है तथा बड़े उद्योगों में जो निष्णात व्यक्ति और निष्णात ज्ञान-कौशल चाहिए, जो कंपनी के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है । बड़े पैमाने पर धन्धा चलाने के लिये वैज्ञानिक संचालन-शक्ति रखनेवाले कुशल संचालकों की आवश्यकता रहती है । कंपनी के स्वरूप में मालिकी और संचालन अलग होने से ऐसे कुशल संचालक भी प्राप्त किये जा सकते हैं । इस तरह बड़े उद्योगों के लिये कंपनी-स्वरूप अधिक अनुकूल है । |
|