Saved Bookmarks
| 1. |
बिस्मिल्ला खां का पूरा परिवार शहनाई के प्रति समर्पित था । कैसे ? |
|
Answer» बिस्मिल्ला खाँ का पूरा परिवार शहनाई के प्रति समर्पित था इसमें कोई दो राय नहीं । बिस्मिल्ला खाँ के परदादा शहनाई के उस्ताद थे । ननिहाल में उनके नाना बहुत मधुर शहनाई बजाते थे। उनके दोनों मामा सादिक हुसैन और अलीबख्श देश के जाने-माने शहनाई वादक थे। स्वयं बिस्मिल्ला खाँ ने अपना पूरा जीवन शहनाई बजाने व सच्चे सुर की तलाश में निकाल दिया। इनके नाना व मामा काशी विश्वनाथ के मंदिर व बालाजी के मंदिर में शहनाई बजाने जाते थे। इनके पूरे परिवार के लोग शहनाई बजाने में उस्ताद थे। अत: हम कह सकते हैं कि बिस्मिल्ला खाँ का पूरा परिवार शहनाई के प्रति समर्पित था। |
|