बहुलांक के प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं – ⦁ निर्धारण में सरलता—इसको निरीक्षण अर्थात् देखकर भी तय किया जा सकता है। ⦁ बिन्दुरेखीय विधि से भी इसका निर्धारण कर सकते हैं। ⦁ प्रतिनिधित्व-बहुलांक मूल्य श्रेणी का सबसे श्रेष्ठ प्रतिनिधि माना जाता है। ⦁ सीमान्त पदों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ⦁ उद्योग, व्यापार एवं वाणिज्य में इसका बहुत उपयोग होता है। विशेषकर जूते निर्माताओं, सिले-सिलाये वस्त्र तैयार करने वालों आदि के लिए यह बहुत उपयोगी है।