1.

बेटी के आगमन से सुभद्रा कुमारी चौहान के जीवन में क्या परिवर्तन आ गया? ‘मेरा नया बचपन’ कविता के आधार पर लिखिए।

Answer»

बेटो ने सुभद्रा जी के जीवन को आनंदमय बना दिया। बेटी बन घर आए बचपन का वह जी भरकर आनंद लेने लगी। वह बेटी के साथ ही खेलती और खाती थी। उसी की तरह तोतली वाणी में बातें करती थी। वह उस बच्ची के साथ स्वयं भी एक बच्ची जैसी बन जाती थी उनके मन को अपार संतोष का अनुभव हो रहा था। उन्हें जवानी में भी बचपन जैसी स्वच्छंदता और मस्ती का अनुभव हो रहा था। उन्हें छोड़कर भाग गया बचपन फिर से उनके जीवन में उतर आया था।



Discussion

No Comment Found