Saved Bookmarks
| 1. |
अर्थतंत्र की दशा और दिशा के संबंध में व्यवहार जानने के लिए सांख्यकीय जानकारी उपयोगी है ।’ समझाइए । |
|
Answer» व्यापक अर्थतंत्र या उसके किसी एक क्षेत्र का व्यवहार किस प्रकार है, कौन-सी दिशा है वह सांख्यकीय जानकारी के द्वारा जान सकते हैं । उदाहरण स्वरूप राष्ट्रीय आय में कृषि क्षेत्र का हिस्सा घट रहा है, भारत की आयात में वृद्धि हो रही है । अर्थतंत्र में मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि हो रही है । इससे सम्बन्धित प्रवाह अंकों द्वारा ही जान सकते हैं । अंक दशा और दिशा दोनों दर्शाते हैं । अर्थतंत्र किस दशा में जा रहा है ? किस देश के साथ आर्थिक व्यवहार बढ़ रहा है ? किस क्षेत्र में उत्पादन बढ़ रहा है ? किस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं ? यह सभी दिशाएँ सांख्यकीय जानकारी पर जान सकते हैं । |
|