1.

अपशिष्ट संग्रह के दुष्प्रभावों को उदाहरण सहित समझाइए।

Answer»

अपशिष्ट संग्रह पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। ये मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। दिसंबर 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड पेस्टीसाइड़ फैक्ट्री से मेथिल आइसो साइनाइट गैस के रिसाव के कारण हजारों लोगों की मृत्यु हुई और लाखों लोग इसके कारण- कैंसर, साँस फूलना, सिर दर्द, अंगों का सुन्न होना जैसी अनेक बीमारियों से ग्रसित हो गए। इस घटना के बाद फैक्ट्री से कचरे के रूप में घातक रसायन निकले जिसने आस-पास की मिट्टी और जल को प्रभावित किया। इन अपशिष्ट का दुष्प्रभाव आज भी वहाँ की पीढ़ियों में देखा जा सकता है।



Discussion

No Comment Found