1.

अनुसूचित जाति और जनजाति में किस-किस का समावेश होता है ?

Answer»

अनुसूचित जाति (Schedules Cast) निश्चित करने के लिए अस्पृश्यता को आधार बनाया जाता है । वे जातियाँ अनुसूचित जाति के रूप में जानी जाती हैं । हिन्दु और शिक्ख धर्म का पालन करनेवाले व्यक्तियों के अलावा कोई भी जाति का इस सूचि में समावेश नहीं किया गया है। कारण कि अस्पृश्यता केवल हिन्दू और सिक्ख धर्म में ही थी । अनुसूचित जाति में समावेश कोई भी व्यक्ति या शिक्ख धर्म के अलावा धर्म का स्वीकार करे, परिवर्तन करे तो उसको अनुसूचित जाति के आधार पर दी गयी सुविधाएँ वापस ले ली जाती है ।

परंतु अनुसूचित जनजाति को लाभ चालु रखा जाता है । अनुसूचित जनजातियाँ (Schedules Tribe) में ऐसे लोगों का समावेश किया जाता है कि जो अधिकतर जंगल या पहाड़ी विस्तारों में रहते हैं । जो आज भी योग्य मात्रा में सामाजिक, आर्थिक संसाधनों तक पहुँच नहीं सके है । इस प्रकार भौगोलिक दृष्टि से सामान्य समाज से अलग सामाजिक जीवन, भिन्न संस्कृति, आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ापन भोगनेवालों को अनुसूचित जनजाति के रूप में जाना जाता है ।



Discussion

No Comment Found