| नौकरी (Employment) | धन्धा (Business) |
| नौकरी अर्थात् बौद्धिक, मानसिक या शारीरिक श्रम द्वारा आय प्राप्त करना । | धन्धा अर्थात् लाभ के उद्देश्य से की जानेवाली लेन-देन की कोई भी आर्थिक प्रवृत्ति । |
| नौकरी करने का उद्देश्य निश्चित वेतन प्राप्त करना होता है । नौकरी करनेवाला निश्चित आय प्राप्त करता है । | धन्धे का उद्देश्य लाभ कमाना होता है । धन्धे में मालिक आय के रूप में लाभ प्राप्त करता है । |
| नौकरी करनेवाले मालिक की इच्छानुसार अथवा आदेशा-नुसार कार्य करना पड़ता है । | धन्धा करनेवाले स्वयं की इच्छानुसार कार्य करते हैं । |
| नौकरी में शारीरिक एवं मानसिक सेवा पूर्ण करने का समावेश होता है । | धन्धे में उद्योग और वाणिज्य का समावेश होता है । |
| नौकरी में आय के रुप में वेतन निश्चित एवं नियमित मिलता है । | धन्धे में आय के रूप में लाभ अनिश्चित होता है, कई बार नुकसान भी सहन करना पड़ता है । |
| नौकरी-समय के दौरान नौकरी करनेवाले को जोखिम नहीं उठाना पड़ता है । | धन्धे में चोरी, आग, दुर्घटना, लूटपाट इत्यादि जोखिम होते हैं जिसे मालिक स्वयं सहता है । |
| नौकरी में समय-मर्यादा निश्चित रहती है । | धन्धे में समय-मर्यादा निश्चित नहीं रहती है । |