| नौकरी (Employment) | पेशा (Profession) |
| निश्चित आय प्राप्त करने के लिए दूसरों के द्वारा सौंपा गया कार्य अर्थात् नौकरी । | किसी क्षेत्र में विशिष्ट डिग्री, विशिष्ट ज्ञान, विशिष्ट कुशलता प्राप्त कर उसकी सेवा लोगों को देकर फीस प्राप्त करना अर्थात् पेशा । |
| नौकरी में कार्य या सेवा के बदले में वेतन मिलता है । | पेशे में सेवा के बदले में फीस मिलती है । |
| नौकरी में निश्चित वेतन निश्चित समय पर मिलता हैं । | पेशे में फीस की आय अनिश्चित होती है । उसका आधार पेशेवर व्यक्तियों के ज्ञान व कुशलता पर रहता हैं । |
| नौकरी करनेवाले को उसके मालिक के द्वारा सौंपे गए कार्य को करना होता है । | पेशेवर व्यक्ति स्वयं के ज्ञान व अनुभव के आधार पर सेवा देता है । |
| नौकरी परावलम्बी प्रवृत्ति हैं । | पेशा स्वतन्त्र प्रवृत्ति है । |
| नौकरी करनेवाले व्यक्ति को वेतन के अलावा ग्रेच्युटी, पेन्शन, प्रोविडन्ड फण्ड, बोनस इत्यादि मिलते हैं । | पेशेवर व्यक्ति को फीस की आय के अलावा किसी भी तरह की आय प्राप्त नहीं होती । |
| नौकरी करनेवालों की सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है । | पेशेवर व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा अधिक होती है । |
| शिक्षण-संस्था, बैंक, बीमा कम्पनी, कारखाना-मिल, उद्योग-धन्धा अथवा अन्य स्थान पर अलग-अलग पद पर काम करके वेतन प्राप्त करनेवाला नौकर के रूप में पहचाना जाता हैं । | डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट, इंजीनियर इत्यादि व्यक्ति पेशेवर व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं । |