| लाभ (Profit) | वेतन (Salary) | फीस (Fees) |
| क्रय-विक्रय के बदले में प्राप्त वित्तीय आय को लाभ कहते है । | मालिक द्वारा तय की गई शर्तों के अधीनस्थ शारीरिक एवं मानसिक काम के बदले में मिलनेवाला वित्तीय मुआवजा अर्थात् वेतन । | निश्चित ज्ञान, डिग्री, कुशलता द्वारा दी जानेवाली सेवा के बदले में मिलनेवाली आय अर्थात् फीस । |
| लाभ धन्धा करनेवाले को मिलता है। | वेतन नौकरी करनेवाले को मिलता है । | फीस पेशेवर व्यक्ति को मिलती है । |
| लाभ हमेशा अनिश्चित होता है। | वेतन निश्चित होता है । | फीस निश्चित होती है । |
| लाभ नियमित नहीं मिलता हैं । | वेतन नियमित मिलता है । | फीस सेवाओं की नियमितता पर आधारित है । |
| लाभ प्राप्त करने हेतु जोखिम उठाने पड़ता है । | वेतन प्राप्त करने के लिए शारीरिक अथवा मानसिक श्रम करना पड़ता है । | फीस प्राप्त करने के लिए सलाह सूचन की सेवा देनी पड़ती है । |
| लाभ वस्तु एवं बाजार के परिबल के आधार पर होता है । | वेतन का आधार संस्था के नीति-नियमों पर होता है । | फीस का आधार पेशेवर व्यक्तियों के ज्ञान एवं कुशलता पर है । |