1.

अन्तःस्थलीय जलमार्ग किसे कहते हैं? अन्तःस्थलीय जलमार्गों के लिए आवश्यक दशाओं का वर्णन कीजिए।

Answer»

अन्तःस्थलीय जलमार्ग-परिवहन के उपयोग में आने वाली नदियों, झीलों और नहरों को ‘अन्तःस्थलीय जलमार्ग’ कहा जाता है।

अन्तःस्थलीय जलमार्गों के लिए आवश्यक दशाएँ

⦁    नदियाँ सदानीरा अर्थात् पूरे वर्ष निरन्तर प्रवाह वाली होनी चाहिए। बरसाती नदियाँ जल परिवहन के अयोग्य होती हैं।
⦁    जलप्रपातों और क्षिप्रिकाओं वाली नदियों में जल परिवहन नहीं हो सकता।
⦁    नदियों, झीलों और नहरों का पानी शीत ऋतु में जमना नहीं चाहिए।
⦁    नदियों के मुहानों पर रेत, मिट्टी आदि जमा नहीं होनी चाहिए। इससे जल की गहराई कम हो जाती है।
⦁    अत्यधिक मोड़दार नदियों में परिवहन में अधिक समय लगता है।
⦁    नदियाँ बाढ़ के समय मार्ग बदलने वाली नहीं होनी चाहिए।



Discussion

No Comment Found