1.

अनामत का अर्थ दीजिए ।

Answer»

भविष्य में निश्चित और अनिश्चित खर्च, जिम्मेदारी या नुकसान को पूरा करने के लिये, व्यवसाय की समृद्धता बढ़ाने के लिये लाभ में से अलग रखी गयी राशि अनामत कहलाती है । अनामत यह लाभ में से या एकत्रित लाभ के वितरण में से रखी हुई होने से इसे लाभ-हानि वितरण खाते से बनाया जाता है । इस प्रकार से बनाई गई अनामत निश्चित उद्देश्य के लिये और व्यवसाय की आर्थिक मजबूती को बनाये रखने के लिये होती है ।

जैसे : डिविडन्ड समतुला फंड, कर्मचारी अकस्मात मुआवजा फंड़, सामान्य अनामत, डिबेन्चर वापसी निधि, विनियोग वधघट अनामत, पूँजी वापसी अनामत वगैरह ।



Discussion

No Comment Found