1.

अमित /अमिता पखवीत , के कालोनीऔरंगाबाद से बढतें मच्छरो की शिकायतकरते हुए स्वास्ध अधिकारी महानगरपालिकाऔरंगाबाद को पत्र लिखता/ लिखती है।​

Answer»

ANSWER:

सेवा में,

स्वास्थ्य अधिकारी

महानगरपालिका, औरंगाबाद

दिनांक 04.10.2020

विषय - बढ़ते मच्छरों की शिकायत के संबंध में.

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं अमित /अमिता पखवीत , के कालोनी

औरंगाबाद की दुर्दशा की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूँ। यहाँ की गलियों की सफाई समय से न होने के कारण जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर मच्छरों के लिए मौज-मस्ती के केंद्र बन गए हैं। इसीलिए शाम होते-होते सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद हो जाते हैं तथा मच्छरमार अगरबत्तियाँ और ऑलआउट आदि जला दिए जाते हैं। लेकिन बंद कमरों में इन कीटनाशकों को जलाने का प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। अतः आपसे अनुरोध है कि शीघ्र ही कूड़े-कचरे उठवाने का प्रबंध करें ताकि मच्छरों का पनपना बंद हो सके। धन्यवाद।

विनीत

अमित /अमिता पखवीत ,

के कालोनी औरंगाबाद



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions