|
Answer» आसियान के सदस्य देश-सन् 1967 में स्थापित दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के सदस्य देश 10 हैं- ⦁ इण्डोनेशिया, ⦁ मलयेशिया, ⦁ फिलीपीन्स, ⦁ सिंगापुर, ⦁ थाईलैण्ड, ⦁ ब्रुनेई दारुस्सलाम, ⦁ वियतनाम, ⦁ लाओस, ⦁ कम्बोडिया, ⦁ म्यानमार। आसियान के प्रमुख उद्देश्य ⦁ क्षेत्रीय शान्ति तथा सुरक्षा स्थापित करना। ⦁ आर्थिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देना। ⦁ दक्षिण-पूर्वी एशियाई अध्ययन को बढ़ावा देना। ⦁ एक-समान उद्देश्यों तथा लक्ष्यों वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों तथा अन्य दूसरे संगठनों के साथ लाभप्रद और निकटतम सहयोग बनाए रखना। ⦁ कृषि, व्यापार तथा उद्योगों के विकास में हरसम्भव सहयोग देना। ⦁ प्रशिक्षण तथा शोध इत्यादि सुविधाएँ देने में परस्पर सहयोग तथा सहायता देना। ⦁ आसियान देशों का साझा बाजार एवं उत्पादन आधार तैयार करना।
|