1.

आशय स्पष्ट कीजिए :“युग-युग के मुरझे सुमनों में नयी नयी मुस्कान भरो।उठो धरा के अमर सपूतो, पुनः नया निर्माण करो।।”

Answer»

हे मातृभूमि के पुत्रो, तुमने इस देश को स्वतंत्र करने के लिए बड़ा संघर्ष किया है और अंत में तुम विजयी हुए हो। सचमुच, तुम भारतमाता के सपूत हो, लेकिन अभी तुम्हें बहुत कुछ करना है। युग-युग से पराधीनता में रहते-रहते यहाँ के देशवासियों के हृदयों में निराशा भर गई है। तुम्हें इस निराशा को दूर कर इन्हें आशा बँधानी है। पराधीनता के दरम्यान यहाँ जो बरबादी हुई है, उसे दूर कर हर क्षेत्र में नया निर्माण करना है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions