1.

A और B 2 : 1 के प्रमाण में लाभ-हानि बाँटने वाले एक पेढी के साझेदार हैं । उन्होंने C को लाभ में 1/5 भाग से नये साझेदार के रूप में शामिल किया । C को मिलनेवाले भाग में से 1/10 भाग A के पास से और 1/10 भाग B के पास से प्राप्त करेगा।

Answer»

A और B का पुराना प्रमाण = 2 : 1

C को लाभ में दिया जानेवाला भाग = 1/5

C को प्राप्त होनेवाले भाग में से 1/10 भाग A के पास से और 1/10 भाग B के पास से प्राप्त करता है ।

∴ A का त्याग = 1/10 (खुद के भाग में से)

B का त्याग = 1/10 (खुद के भाग में से)

नया भाग = पुराना भाग – त्याग

A का नया भाग = \(\frac{2}3−\frac{1}{10} =\frac{ 20−3}{30}=\frac{17}{30}\)

B का नया भाग = \(\frac{1}3−\frac{1}{10} =\frac{ 10−3}{30}=\frac{7}{30}\)

C का नया भाग = 1/5 अंश और हर समान करने पर,

\(\frac{1}5×\frac{6}6=\frac{6}{30}\)

A, B और C का लाभ-हानि का नया प्रमाण 17 : 7 : 6

त्याग के प्रमाण की गणना :

A का त्याग 1/10 और B का त्याग 1/10 है। अर्थात् त्याग का प्रमाण \(\frac{1}{10} : \frac{1}{10}\) = 1 : 1 होगा ।



Discussion

No Comment Found